फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोटिस निरस्त कराने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नोटिस निरस्त कराने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की एवं कम प्रवेश को आधार बनाते हुए जिले के 1307 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को जारी किए गए नोटिस को निरस्त कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले वर्ष कक्षा 1 में नामांकन की आयु सीमा 5 वर्ष निर्धारित था। इस वर्ष नामांकन के लिए 6 वर्ष की आयु निर्धारित कर दी गई जिसकी वजह से कम नामांकन हुआ है। शिक्षकों की ओर से प्रत्येक गांव, टोले व मजरे की गणना की जा रही है। कहीं कोई बच्चा ड्रॉप आउट नहीं मिलेगा। संगठन की मांग है कि किसी भी शिक्षक का वेतन बाधित न किया जाए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक या कार्मिक का वेतन नहीं रोका जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, मनौवर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें