फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चुनौतियों के बीच होगी परिषदीय बच्चों की परीक्षाएं

Sun, 19 Mar 2023 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से प्रारंभ होगी, विद्यालयों पर नहीं पहुंच सके हैं प्रश्नपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। 24 मार्च तक होने वाली इस परीक्षा में जहां कक्षा एक के बच्चों की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी, वहीं, दो से लेकर कक्षा आठ तक की लिखित परीक्षा। परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने का दावा तो किया जा रहा है मगर अब तक स्कूलों पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे हैं। ऐसे मेें समय से व मानक के अनुरूप परीक्षा कराबी स्कूलों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
जिले के 1,695 परिषदीय विद्यालयों में कुल 2,82,802 विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती है। इसमें से प्राथमिक वर्ग के 1,97,073 तथा जूनियर वर्ग के 85,729 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भेजा गया है, मगर बीआरसी के स्तर से वह विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाया है। सोमवार को शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे, ऐसे में समय से प्रश्नपत्र नहीं पहुंचा तो कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा को समय से प्रारंभ व समाप्त कराना विद्यालयों के लिए चुनौती बनेगी। हालांकि, शिक्षा विभाग से जुड़े लोग प्रश्नपत्र को समय से स्कूल पहुंचाने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन


कक्षावार परीक्षा के लिए चिह्नित हैं इतने विद्यार्थी
कक्षा एक में 41,311 की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो में 38,415, कक्षा तीन में 38,553, कक्षा चार में 41,328 व कक्षा पांच में 37,466 विद्यार्थी चिह्नित हैं। वहीं, कक्षा छह में 29,795, कक्षा सात में 29,603 तथा कक्षा आठ में 26,231 विद्यार्थी चिह्नित हैं।
विज्ञापन

कोट
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होगी। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्रश्नपत्र स्कूलों पर पहुंच जाएंगे।
- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें