बच्चे का हाथ पांव बांधते मंदिर का पुजारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज में एक बच्चे संग पुजारी का वीडिया वायरल हुआ है। इसमें मंदिर के पुजारी ने एक बच्चे का हाथ पैर रस्सी से बांध दिया। इस दौरान बच्चा बार-बार खुद के आजाद करने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन, पुजारी की दिल नहीं पसीजा। एक आम के पेड़ पर ढेला चलाने के बाद पुजारी ने बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता की। बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला निचलौल थानाक्षेत्र के खोन्हाली गांव का है।