फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीड़िता बोली... सुलह करने के लिए दबाव बना रही पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन गुजर गए आरोपी का पता नहीं, गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखा रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सब रजिस्ट्रार राकेश राम अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में उन पर केस दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुलह करने के लिए पुलिस ही दबाव बना रही है। इसके लिए नियम-कानून की बात कर डराया जा रहा है। उनके विभाग की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौ दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कारण समझ में नहीं आ रहा है। जो हालात दिख रहे हैं, उससे यही लग रहा है कि काफी रकम खर्च हुआ है। समय-सीमा पूरी होते ही धरना दूंगी। तीन दिन पहले एक सप्ताह बाद धरना देने की चेतावनी दी थी। मैं न्याय के लिए भटक रही हूं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि चाहे मुझे फांसी चढ़ा दिया जाय, लेकिन आरोपी को सलाखों के पीछे होना चाहिए। मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। जब इज्जत नहीं रही तो डर किस बात का है। कॅरियर भी तबाह हो गया। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि दबाव बनाने का आरोप बेबुनियाद है। कार्रवाई निष्पक्ष की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया होती है, उसे पूरी की जा रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें