कांग्रेस नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया।
- फोटो : विनोद गुप्ता
। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के संबंध में शनिवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। लिखा है कि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री हरीश रावत के सरकार को असंवैधानिक रूप से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। उसे उच्च न्यायालय नैनीताल ने अपने आदेश में समाप्त कर पुन: मुख्यमंत्री हरीश रावत के सरकार को बहाल कर दिया। उसके साथ ही साथ विधायिका पर जो गंभीर टिप्पणी की है। केन्द्र की सरकार अलोकतांत्रिक कार्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध करते हैं। विश्वामित्र पटेल, पूर्णमासी प्रसाद, विनोद कुमार सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।