फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, कल से शिवालयों में गूंजेगा बोल बम

Mon, 03 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में मौत का कुआ लगाते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
59 दिन तक सावन महीना होने से बाबा भोलेनाथ की पूजा विशेष रूप से की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रसिद्ध श्रावणी मेला इस बार दो मास का होगा। 4 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी। इन दिनों शिवालयों में बोल बम की नारों की गूंज रहेगी। दो माह का सावन पड़ने के कारण श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की भक्ति जमकर करेंगे। 31 अगस्त तक सावन माह चलेगा। 59 दिन तक सावन महीना होने से बाबा भोलेनाथ की पूजा विशेष रूप से की जाएगी।

पंचमुखी शिवधाम ईटहिया मंदिर के पुजारी ध्यानचंद गिरी ने बताया कि सावन मास में अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास है। इस मास का विशेष महत्व होता है। इन्होंने कहा कि कई वर्ष के बाद सावन मास में पुरुषोत्तम मास हो रहा है। इस कारण बाबा की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। भोलेनाथ के सभी महीनों में सबसे प्रिय श्रावण मास माना जाता है। अधिक मास के कारण इस साल सावन दो महीने का रहेगा। इसकी शुरुआत 4 जुलाई से होगी और 31 अगस्त को सावन समाप्त होगा।
विज्ञापन



18 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा पुरुषोत्तम मास

पंडित पंकज दत्त पांडेय ने बताया कि सावन मास में 18 जुलाई से 1 अगस्त तक पुरुषोत्तम मास होगा। वहीं 4 से 17 जुलाई तक शुद्ध सावन कृष्ण पक्ष तथा 17 अगस्त से 31 अगस्त तक शुद्ध श्रावण शुक्ल पक्ष होगा। सावन महीना में पुरुषोत्तम मास के कारण दो माह रहने के कारण कांवरियों की भीड़ अधिक होने की संभावना व्यक्त की जा रही

सावन में आठ सोमवार का बन रहा है योग

सावन मास का पहला सोमवार 10 जुलाई,दूसरा सोमवार 17 जुलाई,तीसरा सोमवार 24 जुलाई,चौथा सोमवार 31जुलाई,पांचवा सोमवार 7 अगस्त,छठा सोमवार 14 अगस्त,सातवां सोमवार 21 अगस्त और आठवां सोमवार 28 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

-
आठ बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर लगेगा रोक

सावन माह में करीब 6 एकड़ परिक्षेत्र में फैले पंचमुखी शिवधाम ईटहिया में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर परिक्षेत्र के चारों तरफ आठ बैरियर लगाकर कई किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि भीड़ नियंत्रण को लेकर ईटहिया शिव मंदिर से लमुहा तालाब तक तीन शितलापुर मार्ग पर एक रेंगहिया मार्ग पर दो तथा अमडी पुल मार्ग पर दो बैरियर लगाया गया था। वही अनिरुद्ध की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्व विभाग से 15 लेखपाल, पुलिस विभाग के 100 आरक्षी, 12 मुख्य आरक्षी, 15 महिला आरक्षी, दो ट्रैफिक गार्ड, 14 उपनिरीक्षक, पांच थानेदार, डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें