फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 55 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। पीएचसी हरिहरपुर में मंगलवार को कैम्प लगाकर 55 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जानकारी के अनुसार, शिविर में जांच के लिए 55 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 40 महिलाओं को ब्लड जांच करके सुझाव दिया गया। जांच के दौरान 15 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी पाई गईं। इन्हें डॉक्टरों ने नि:शुल्क दवा देकर स्वास्थ्य संबंधित सलाह दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कुशवाहा ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आई 55 महिलाओं की जांच की गई। साथ ही 40 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया। इस अवसर पर डॉ. ठाकुर निशा, डॉ.अनीता त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता एएनएम मनोरमा मणि, शिल्पी, रीता यादव, जनार्दन, अजीत, सतीश, अरुण पटेल सहित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं में शिविर में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें