फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रयागराज ने गोरखपुर को हराकर जीता खिताब

Sat, 23 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ विजेता टीम।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर सिसवा प्रीमियर लीग के तहत आयोजित सुशीला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंदिर बाजार क्रिकेट क्लब गोरखपुर को हराकर उत्तम इलेवन क्रिकेट क्लब प्रयागराज ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम जैद के 38, सचिन के 18, सुनील के 16, प्रवीण के 11 व तालीम के 10 रन की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। गोरखपुर की ओर से अशरफ ने 5, लालू व फारूक ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की टीम के संगम ने 26, जग्गन ने 22, अशरफ ने 17 तथा मोहित ने 23 रन बनाए। गोरखपुर की टीम 10वें ओवर में 6 विकेट गंवाकर 104 रन ही बना सकी। प्रयागराज के तरफ से अंकित कलकी ने 3, जैद खान ने 2 व जीसान ने 1 विकेट लिया।
प्रतियोगिता के विजेता टीम को आयोजक मंडल की तरफ से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कप के साथ बाइक व उपविजेता गोरखपुर की टीम को 51 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद आमिर व मोनू रावत ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व खेल अध्यापक छेदी प्रसाद, सिविल जज आशीष मणि त्रिपाठी, अनूप जायसवाल, सत्यम सिंह, नमन सिंह, जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें