महराजगंज। नगर के एक मैरिज हाल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बाल योग एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ डाॅ. रश्मि श्रीवास्तव ने किया 50 से अधिक बाल योग साधकों को योग के साथ ही संस्कार एवं चरित्र निर्माण की बातें बताई गई। योगाचार्य कृष्ण मुरारी सिंह ने प्राणायाम के बारे में भी विस्तार से समझाया। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि प्राणायाम करने से प्रत्येक व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। अगर बच्चे अभी से योग को अपनाएं तो उनके आंतरिक अंग पुष्ट होंगे अरे बीमार नहीं पड़ेंगे। डॉ. प्रीति मद्धेशिया ने कहा कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है। भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि योग के जानकारी के साथ ही बच्चों में संस्कारों को स्थापित करना आज बहुत जरूरी हो गया है। योग एवं संस्कार शिविर में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार के साथ साथ संगठन द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उपेंद्र जायसवाल, दीपनारायण, गणेश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार गुप्त, मनोज मल्लाह मौजूद रहे। संवाद