महराजगंज। सिसवां विधायक की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिसवां विधायक प्रेमसागर पटेल के मार्फत प्रधान संघ ने ज्ञापन सौंपा। सोमवार ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने मनरेगा मद में भुगतान की लंबित राशि को जारी करने व कार्यकाल समाप्ति के मद्देनजर प्रधानों को ही प्रशासक पद का दायित्व देने की मांग की। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि 2 वर्षों से मनरेगा सामग्री मद का लंबित भुगतान उपलब्ध कराने व प्रशासक प्रधानों को ही दिया जाए इसका ज्ञापन सिसवां विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया। इस अवसर पर अजय धर दुबे, डॉ. अवध किशोर, चतुर्भुजा सिंह, रमेश सिंह, ह्मानंद पटेल, गौतम पटेल, कन्हैया कुमार, चंद्रमणि आदि प्रधान मौजूद रहे। संवाद