फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लीगल कंसलटेंट पद चयनित हुए प्रदीप

विज्ञापन
लीगल कन्सलटेन्ट के पद पर चयनित छात्र प्रदीप कुमार कसौधन।संवाद
विज्ञापन
निचलौल। मनु लॉ कालेज में स्थापित प्लेसमेंट सेल के माध्यम से सोमवार को प्रदीप कुमार कसौधन का चयन लीगल कंसलटेंट पद के लिए हुआ है। प्रदीप काॅलेज से एलएलबी वर्ष 2022 में उत्तीर्ण थे। इनके चयन से काॅलेज के शिक्षकों और परिवार में खुशी माहौल है। काॅलेज के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी नागेंद्र यादव ने बताया कि काॅलेज से उत्तीर्ण छात्र प्रदीप कुमार कसौधन निवासी पकड़ी नौनिया क्षेत्र सदर का चयन ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नाेलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चंडीगढ़ में लीगल कंसलटेंट के पद पर हुआ है। इन्हें 2,11,200 रुपये का पैकेज ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है। कालेज के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर राय एवं उप प्राचार्य रुद्रेश कुमार ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें