एसपी का तबादला, प्रदीप गुप्ता बने पुलिस कप्तान
महराजगंज। जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का तबादला बरेली जिले के लिए किया गया है।
लखनऊ में तैनात रहे विजिलेंस एसपी प्रदीप गुप्ता को महराजगंज का एसपी बनाया गया है।
प्रदीप गुप्ता 1994 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2016 में यह आईपीएस के रूप में प्रोन्नत हुए हैं।