फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी दिवस पर निकाली प्रभात फेेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सिख पंथ के नौवें गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी शताब्दी दिवस पर रविवार की सुबह स्थानीय अनुयायियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली। बड़ी संख्या में संगत ने शिरकत कर गुरु का अरदास किया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा से निकलकर हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हो गई। सिख संगत के अध्यक्ष मंजीत सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह बॉबी ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, मोहन सिंह, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, तजिंदर पाल, सोनू गांधी, चरनप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें