फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रांसफार्मर बदलकर 60 घंटे बाद बहाल की गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गजरहा चौराहा स्थित 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर मंगलवार सुबह खराब होने से 50 से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। बुधवार की रात में नए ट्रांसफार्मर से अस्थाई तौर पर बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। बृहस्पतिवार को पुरानी जगह से हटाकर ट्रांसफार्मर नई जगह लगाया गया। तब जाकर 60 घंटे बाद शाम से बिजली की निर्बाध आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय विजयमल चौधरी, योगेंद्र यादव, सुरेश कुशवाहा और करीमन ने बताया कि मंगलवार को सुबह चौराहा स्थित एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली कर्मचारियों को तत्काल जानकारी दी गई। 50 से अधिक घरों, दुकानों की बिजली बाधित हो गई थी। हरीलाल यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर चौराहे के पास पुल से सटकर लगाया गया था। बड़ी गाड़ियों को नहर रोड पर मुड़ने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें