अड्डा बाजार। बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे लक्ष्मीपुर के निकटवर्ती मझौली गांव के पास रेलवे की जमीन में जेसीबी से नाली खुदाई करते समय अंडरग्राउंड 33 हजार मेन लाइन का केबल कटकर अलग हो गया। इससे अड्डा बाजार हाइडिल क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। शुक्र था बड़ा हादसा नहीं हुआ। 16 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि जेसीबी से मेन लाइन का केबल कट गया था इससे हाइडिल की बिजली बाधित हो गई थी। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे बिजली बहाल कर दी गई। संवाद