फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल, करवट बदलते गुजर रही रात

Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर, गांधी नगर मोहल्ले के कुछ हिस्से में आई समस्या, बैंक रोड पर भी रहा फाल्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में रहने वाले लोगों को आए दिन लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों की रात करवट बदलते बीत रही है। दिन रात हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार की रात में शहर के शास्त्री नगर व गांधी नगर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। सुबह उठने में देरी हुई।
मंगलवार रात में शास्त्रीगर मोहल्ले में कुछ हिस्से में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी। जानकारी होने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। पूरी रात लोग किसी तरह से करवट बदलते हुए गुजारे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया था। उपभोक्ताओं ने कहा कि शासन की ओर से शहर में 24 घंटे बिजली देने का निर्देश है, लेकिन यहां तो परेशानी बढ़ती जा रही है। दिन में कई बार बिजली गुल हुई। कभी आधे घंटे तो कभी 15 मिनट बाद बिजली मिलती है। लो वोल्टेज की समस्या निगम के अधिकारी नहीं दूर कर पा रहे हैं। जिससे आए दिन उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड रहा है।
विज्ञापन

...
बिजली उपभोक्ताओं से सूचना मिलते ही समस्या को दूर किया जाता है। अगर कहीं समस्या है, तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित समय से बिजली दी जा रही है।
राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें