महराजगंज। भारत से नेपाल मुर्गे की तस्करी होती रही है। पगडंडियों से युवक बाइक पर 100 से 200 मुर्गे नेपाल पहुंचा देते हैं। नेपाल में मुर्गे की कीमत दोगुनी होने से तस्करों को काफी लाभ होता है। नेपाल में भारतीय मुर्गे प्रतिबंधित हैं। नेपाल में भारतीय मुर्गे बरामद होने पर उन्हें जमीन में दफना दिया जाता है। नेपाल में प्रतिबंध के बाद भी भारतीय फार्मों के सफेद मुर्गे नेपाल भेजे जा रहे हैं। सौनौली कोतवाली क्षेत्र हरदीडाली व भगवानपुर गांव के रास्ते मुर्गों की खेप नेपाल भेजी जा रही है। करीब एक माह पहले तस्करी कर नेपाल गए 60 क्विंटल मुर्गों को पकड़कर नेपाल पुलिस ने नष्ट कर दिया था। संवाद
...
मुर्गे का मीट नेपाल में है महंगा
व्यापारियों के अनुसार, भारतीय क्षेत्र में मुर्गे का मीट 150 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि नेपाल में 300 से 350 प्रति किलोग्राम है। प्रति किलोग्राम 100 से 120 रुपये के अंतर को तस्कर भुनाने में जुट गए हैं। संवाद