नौतनवां। महाराष्ट्र पुलिस ने नौतनवां कस्बे में दो आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया किया। निरीक्षक डीएस काले तथा मुख्य आरक्षी एएस गभाले, केएस शिंदे सोमवार की दोपहर बाद नौतनवां थाने पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से नौतनवां कस्बे के दो आरोपियों मुजुफर रहमान, आशिक हुसैन निवासी नौतनवां के खिलाफ न्यायालय की ओर से कुर्की आदेश पर नोटिस चस्पा किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस आई थी। कस्बे में कुर्की का नोटिस चस्पा कर लौट गई। संवाद