फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 12 क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में बनेंगे मतदेय स्थल

Fri, 25 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर बृहस्पतिवार को मतदेय स्थलों संबंधी प्रस्तावों पर बैठक हुई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले के 12 क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित किए गए हैं। सभी मतदेय स्थल 16 किलोमीटर की परिधि में हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों, संशोधन पत्रक, प्रमाणपत्र और मानचित्र की जानकारी पढ़कर सुनाई गई। अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें