फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को ''''भारत जोड़ो यात्रा'''' की पहली वर्षगांठ पर शहर में पदयात्रा निकाली गई। बीते वर्ष सात सितंबर को ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से पदयात्रा शुरू की थी। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। देश की जनता ने सत्ताधारी दल की कथनी करनी को समझा। सबको समझ में आ गया कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह करती है। इस दौरान पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, आलोक प्रसाद प्रदेश, दिलीप निषाद, गोपाल शाही, जयंती प्रसाद मौर्या, सदामोहन उपाध्याय, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें