फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तब सभासद दिखीं न अब दावेदार, जब भी दिखे पति या रिश्तेदार

Fri, 28 Apr 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

25 वार्डों में से नौ महिलाओं के लिए आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज में प्रचार-प्रसार जोरों पर है। 25 वार्डों में से नौ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मगर प्रचार-प्रसार की कमान बेटे या पति ने संभाल रखी है। वे न सिर्फ अपने प्रत्याशी के जीत की रणनीति बना रहे हैं, बल्कि विपक्षी प्रत्याशियों की घेरेबंदी करने में भी जुटे हुए हैं।
वार्ड नंबर 16 गांधीनगर की सीट महिला के लिए आरक्षित है। परिसीमन के बाद वार्ड का दायरा भी बढ़ा है। वार्ड में कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं का कहना है कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के पति व बेटा पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव जीतने के प्रयास मेंं जुटे हैं । मगर अभी तक अपने प्रत्याशियों का मुंह तक नहीं देखा है। वे सिर्फ पोस्टर व बैनर में ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड नंबर दो बैकुुंठपुर की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन ज्यादातर मतदाताओं का कहना है कि सभी पोस्टर में ही दिख रहे हैं। वार्ड में उनकी तरफ से उनके पति, बेटे व अन्य सहयोगी वोट मांग रहे हैं। यदि कभी-कभार वे प्रचार के लिए निकल भी रहीं हैं तो पति या बेटे के साथ। यह सिर्फ बानगी है।
महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए अन्य सात वार्डों की स्थिति भी कुछ इसी प्रकार है। पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाली 10 महिला सभासदों का दायरा घरों के अंदर व बोर्ड की बैठक तक ही सीमित रहा।

ये वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
वार्ड नंबर दो बैकुंठपुर अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर चार अमरुतियां-अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 10 महुअवां- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर 12 दीनदयाल उपाध्याय नगर महिला
वार्ड नंबर 13 सक्सेना नगरमहिला
वार्ड नंबर 16 गांधी नगरमहिला
वार्ड नंबर 20 अब्दुल हमीद नगर-महिला
वार्ड नंबर 24 वीरबहादुर नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर 25 एपीजे अब्दुल कलाम नगर महिला

नगर के एक तिहाई से अधिक वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण की व्यवस्था में वे सिर्फ कागज में लड़ रही हैं, वास्तविक रूप से तो उनके पति व बेटे ही चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। मेरे वार्ड में सभी प्रत्याशियों के परिजन प्रचार में लगे हैं।
-नितिन, बैकुंठपुर

गांधी नगर वार्ड में कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी अब तक किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं, अलबत्ता उनके पति व बेटे प्रचार-प्रसार में ताकत झोंके हुए हैं। वे स्वयं ही विकास की दुहाई देकर पत्नी व मां के लिए वोट मांग रहे हैं।
-मनीष, गांधी नगर

वार्ड में जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उसमेंं इक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकांश नए हैं। जो पुराने हैं वह भी महिलाओं के सहारे चुनावी वैतरणी को पार करने के प्रयास में जुटे हैं। प्रचार-प्रसार की पूरी कमान उन्हीं के हाथ में है।
-प्रदीप, गांधी नगर

सक्सेना नगर वार्ड में चुनाव लड़ने वाली सभी पांच महिलाएं बेटे अथवा पति के चेहरे पर चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड वासी भी यह जान रहे हैं कि चुनाव का परिणाम चाहे किसी के पक्ष में जाए, मगर सभासद के रूप में वास्तविक रूप से दखल पति अथवा बेटे की ही होगी।
-बृजेश कुमार- सक्सेना नगर

वीर बहादुर नगर में भी 10 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर भी वास्तविक रूप से चुनाव संबंधी रणनीति का संचालन पति व बेटे की ओर से किया जा रहा है। कुछ प्रत्याशी पति व बेटे के साथ सुबह व शाम घर-घर जाकर वोट भी मांग रही हैं।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश गुप्ता, वीर बहादुर नगर

महिला आरक्षण आने की वजह से वार्ड में महिलाओं का प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। उनके परिजनों की ओर से चुनाव संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। अधिकांश समय प्रत्याशियों के पति व बेटे की ओर से ही प्रचार पर जोर दिया जा रहा है।
-मोहनलाल, सक्सेना नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें