फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकारी धन के गबन आरोप में चार कर्मियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Mon, 03 Jul 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी बोलीं, ब्याज सहित धनराशि जमा नहीं करने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड व गृहकर वसूली कर सरकारी रकम का गबन करने के आरोप में अधिशासी अधिकारी ने चार कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वसूली गई धनराशि को ब्याज सहित जमा नहीं करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गृहकर व टैक्सी स्टैंड की वसूली का पैसा नगर पंचायत के चार कर्मियों पर गबन करने का आरोप है। रकम नगर पंचायत के खाते में जमा न कर रसीद को गायब कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि जब जांच कराई गई तो वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया। इस संबंध में चार कर्मचारियों राधेश्याम निवासी अहरौली (मदरहा) पोस्ट गौरा दुबे, घुघली, दीपक गुप्ता निवासी बेलवा टीकर, मनीष कुमार शर्मा वार्ड नंबर एक जैनी छपरा, निवासी सिसवा बाजार, दीपक कुमार यादव वार्ड नंबर आठ नगर पंचायत घुघली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गबन की गई धनराशि ब्याज सहित नगर पंचायत के खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए थे। तय समय तक धनराशि जमा नहीं करने पर चारों कर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इन कर्मियों ने एक माह बाद भी रकम जमा नहीं की। इसके बाद घुघली थाने में आरोपी कर्मियों पर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। हालांकि थानाध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

...
दबाव की वजह से अधिशासी अधिकारी ने कराया तबादला
अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि आरोपी कर्मियों ने रसीद गायब कर दी है। इससे गबन की धनराशि का पता नहीं चल पा रहा है। कार्रवाई न करने के लिए इतना दबाव डाला गया कि उन्होंने अपना तबादला कर लिया। जबकि घुघली नगर पंचायत के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि मामला जांच में सही मिला है। तहरीर थाने में दी जा चुकी है। कार्रवाई हर हाल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें