फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पास्को एक्ट के दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पाॅस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम व रामशब्द निवासी रानीपुर औरहवा खुर्द पर पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। इन पर एक राय होकर घर जलाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी थी। शनिवार को 11ः30 बजे अमहवा नदी के पास स्थित दुकान से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें