कोल्हुई। शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ युवक घर में घुसकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घर में सो रही किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी सीताराम को धरैचा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। संवाद