ठूठीबारी। आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह बेलवां व डिगही गांव से नेपाली शराब बरामद की थी। दो आरोपी बेलवा गांव निवासी सलीम मंसूरी व राकेश गोंड को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य सरगना थाने का हिस्ट्रीशीटर छोटेलाल हाथ नहीं लगा। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बेलवां निवासी छोटेलाल सहानी कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज समेत नेपाल नवलपरासी में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। सूत्रों के अनुसार छोटे लाल अपरी दबंगई व पैसे के बलबूते 20 साल से शराब की तस्करी करा रहा है। बेलवा, डीगही,धगरहिया, भगवानपुर, पिपरा, निपनिया, गडौरा आदि गांवों समेत बाहर नेपाली शराब भेज फुटकर में बिक्री कराता है। इन दिनों नेपाली शराब तस्करी करने वाले लोगों के लिए बेलवां, डीगही गांव सुरक्षित ठिकाना बन गया है।
निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि नेपाली शराब तस्करी के मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद