फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 17-18 फरवरी को जनपद के 26 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा 17 से 18 फरवरी तक होगी। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। इसमें परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 26 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व अपरान्ह तीन बजे से सायं पांच बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है। इसमें कुल 49152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें