फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लुटेरों का पता लगाने के लिए होटलों में छापा मार रही पुलिस

Fri, 26 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में भी लुटेरों के बारे पता लगाने का प्रयास, घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/सिसवा बाजार। कस्बे के गोपालनगर मुख्य तिराहे पर सोमवार को गन्ने के खोइया व्यापारी से पांच लाख तीस हजार रुपये की लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आसपास के जिलों में होटलों में पुलिस छापा मारकर लुटेरों की गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। नेपाल में भी लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार लुटेरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है। लुटेरों का पहचान करने वालों को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। पहले तो पुलिस इसे लूट मानने को तैयार ही नहीं थी। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस इस प्रकरण में सुस्ती बरत रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों का चेहरा साफ दिख रहा है। गन्ना खोइया व्यापारी वजीर खान व उनके कर्मचारी शब्बीर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सिसवा में लगे एक एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसबीआई कमर्शियल, एसबीआई कृषि शाखा, एचडीएफसी, यूनियन बैंक में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई सटीक सुराग नहीं मिला है, लेकिन टीमें अपने काम लगी हुईं हैं। हर संभावित पहलु की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें