सोनौली। नेपाल के कपिलवस्तु स्थित एशिया बैंक में शुक्रवार की रात 10 बजे पुलिस द्वारा की गई औचक छापे में बैंक के कर्मचारी ताश खेलते और बीयर पीते हुए पाए गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बैंक बंद होने के समय के बाद भी अंदर लाइट जलती देख संदेह हुआ और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस कार्यालय से पहुंची पुलिस टीम ने बैंक में प्रवेश कर छापा मारा। पुलिस सूत्र ने बताया कि छापे के दौरान बैंक कर्मचारियों के बीच ताश खेलते और बीयर पीते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार यह कार्य बहुत ही गैर जिम्मेदाराना और वित्तीय संस्थान की आचार संहिता के विपरीत है। पुलिस डीएसपी रितेंद्र कुमार ने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दी गई है।