फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जालसाजी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने उठाया

Tue, 26 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर चार गनेशपुर निवासी राजगीर मिस्त्री चंद्रभान की आईडी पर 4 करोड़ 30 लाख पंद्रह हजार रुपये के लेन-देन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, राजगीर का परिवार घटना के बाद से सदमे में है।

थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गनेशपुर निवासी राजगीर चंद्रभान की आईडी पर खाता खोलवाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में आयकर विभाग का नोटिस आने के बाद पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उसमें शामिल आदर्श व उस्का सिद्धार्थनगर निवासी राजन जायसवाल को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। दोनों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आयकर विभाग के नोटिस के बाद से पीड़ित का परिवार परेशान है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले राजगीर मिस्त्री के सामने रोटी का संकट है। मामले को लेकर परेेशान है। वहीं, पत्नी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें