फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने 200 लोगों में पुलिस मित्र कार्ड का किया वितरण

विज्ञापन
लोगों में पुलिस मित्र कार्ड का वितरण करती पुलिस।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सीओ ने 200 लोगों में पुलिस मित्र कार्ड का किया वितरण
विज्ञापन

निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर पुलिस चौकी परिसर में शनिवार को क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने पुलिस मित्रों के साथ बैठक की। इसमें अपराध रोकने सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। उसके बाद 200 पुलिस मित्र कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्ड का वितरण करते हुए पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य ने कहा कि कवच योजना के तहत भारत-नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर तक के गांवों में पुलिस मित्र बनाया गया है। सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस की ओर से किए गए प्रयास के प्रति लोग खूब उत्साह दिखा रहे हैं। लोग बढ़ चढ़कर इस मुहिम से जुड़ रहे है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह के साथ मिश्रवलिया,बैठवलिया, भेड़ियारी, गेड़हवा, कनमिसवा, बहुआकला, बहुआर खुर्द, झुलनीपुर सहित अन्य गांवों के 200 लोगों को पुलिस मित्र का प्रदान किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस मित्र बने लोगों को सुरक्षा के लिए ड्यूटी देनी होगी और उसके बदले कोई मानदेय या धनराशि नहीं मिलेगी। हर गांव में कम से कम 10 पुलिस मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें