फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब रजिस्ट्रार को ढूंढ़ रही पुलिस... खोज रहा बचाव का जुगाड़

Mon, 03 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम विभाग से मांगा मेडिकल अवकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुष्कर्म के आरोपी सब रजिस्ट्रार को पुलिस ढूंढ़ने का दावा कर रही है। वह अपने बचाव के जुगाड़ में लगा है। उसने अपने विभाग में मेडिकल अवकाश का आवेदन व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है। उसमें बीमार होने का जिक्र कर चार जुलाई तक छुस्टी मांगी गई है। पत्र के जरिए यह बताने का प्रयास किया गया है कि वह कार्यालय आने में असमर्थ है।
उधर, कोतवाली पुलिस आरोपी को ढूंढ़ने की जगह, यह देख रही है कि पीड़िता से कौन बात कर उसकी मदद कर रहा है। पुलिस की नजर में आरोपी की गिरफ्तारी से ज्यादा पीड़िता पर है। सूत्र बता रहे हैं कि गिरफ्तारी में देरी इस वजह से हो रही की आरोपी को स्टे मिल जाय। दूसरी तरह पीड़िता को भी कानून का भय दिखाकर उसे हतोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अब थक चुकी हूं। बार-बार अनुरोध करने का कोई मतलब नहीं है। नियम-कानून पढ़ाकर खामोश रहने के लिए कहा जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि सब रजिस्ट्रार की ओर से भी तहरीर मिली है। कार्रवाई हो सकती है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। टीम गिरफ्तारी में लगी है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त स्टांप वाल्मिकी त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल अवकाश के लिए आरोपी ने चालक व व्हाट्सएप के माध्यम आवेदन भेजा है। उसे आयुक्त के पास भेज दिया गया है। कार्रवाई उच्चाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें