फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन सवारी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। छात्रों द्वारा बिना हेलमेट व तीन सवारी के साथ यातायात नियमों के विपरीत बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान में 20 बाइक सवारों को पकड़ा। विद्यालयों की छुट्टी के समय नगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट के बाइक पर तीन सवारी और स्टंट दिखाने वाले बीस बाइक चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उनके बच्चों को यातायात नियमों के विरुद्ध बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाने की जानकारी दी। उसके बाद दोबारा गलती न करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया। इस दौरान एसआई कृष्णपाल, अशोक गिरी, प्रमोद खरवार, हिमांशु राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें