फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ‘भोंपू’ से बता रही मोहल्ले में कौन है अपराधी

विज्ञापन
पुलिस ‘भोंपू’ से बता रही मोहल्ले में कौन है अपराधी
विज्ञापन
अपराधियों की सूचना तत्काल देने के लिए कर रही है अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। सुनो...सुनो...सुनो...आपके मोहल्ले में लूटपाट करने वाला एक व्यक्ति रहता है। सतर्क रहें और उसकी सूचना पुलिस को दें। थाना क्षेत्र के शहर से लेकर गांवों में सोमवार को लाउड स्पीकर से कुछ इसी तरह की सूचनाएं सुनने को मिली। अपराधियों की धड़पकड़ की मुहिम के तहत लाउड स्पीकर से यह सूचनाएं पुलिस दे रही है। इस मुहिम का नाम ‘भोंपू अभियान’ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू की है। इस दौरान पुलिस अपराधियों के घर और उनके मोहल्ले में जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को उनके बारे में बता रही है। पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के 58 कुख्यात अपराधियों के घर जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से अपराधी का नाम लेकर, तेज आवाज में मौजूद लोगों को अपराधी की ओर से किए गए अपराधों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने और उनकी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
अपराधियों से अनजान होते हैं मुहल्ले वाले
पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के प्रयोग से जनता अपने क्षेत्र के अपराधियों को पहचान सकेगी और उनकी सूचना पुलिस को दे सकेगी। अमूमन कई कुख्यात अपराधियों के बारे में उनके ही मोहल्ले वाले अनजान होते हैं, और उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनके पड़ोस में रहने वाला शख्स एक अपराधी है। इस तरह के प्रयोग से लोग सतर्क रहेंगे और पुलिस को उनकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें