फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी: महाराजगंज में पकड़ा बड़ा ठगों का नेटवर्क, करोड़ों रुपयों की कर चुके हैं ठगी-14 गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 10:40 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, फरेंदा

सार

बुधवार को ग्राम बभनी बुजुर्ग में छापा मारा गया तो 14 साइबर अपराधी पकड़े गए। मौके से 49 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, सात लैपटाप और रोजाना की काली कमाई का लेखा जोखा से संबंधित छह रजिस्टर, छह बैंक खाता पासबुक, आठ चेकबुक समेत अन्य चीजें बरामद हुईं।
विज्ञापन
साइबर ठग ऐसे वेबसाइट का सहारा लेकर करते हैं ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेमिंग एप के माध्यम से लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 14 साइबर अपराधियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 49 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, सात लैपटाप सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि गैंग यूपी, छत्तीसगढ़ और बिहार के विभिन्न जिलों में साइबर फ्रॉड करता था।

विज्ञापन


फरेंदा सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ और बिहार में यह गैंग लोगों से गेमिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी करके फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन एड डालने का काम करता था। ऑनलाइन रुपये लेकर हार-जीत की आदत लगाकर करोड़ों की ठगी करते थे।

बुधवार को ग्राम बभनी बुजुर्ग में छापा मारा गया तो 14 साइबर अपराधी पकड़े गए। मौके से 49 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, सात लैपटाप और रोजाना की काली कमाई का लेखा जोखा से संबंधित छह रजिस्टर, छह बैंक खाता पासबुक, आठ चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, 11 कूटरचित आधारकार्ड, आठ पैन कार्ड, एक ई-श्रम कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, दो सादे पन्ने पर चिपकाई गई 49 पर्ची, एक जनरेटर बरामद हुआ।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने पटना के रोशन कुमार, गाजीपुर के लकी गुप्ता और शुभम गुप्ता, मऊ के अमन राजभर, मोतिहारी के शहाबुद्दीन व ऋतिक सिंह, लखनऊ के आयुष कुमार गौतम, छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निखिल और प्रकाश बघेल, महराजगंज के अंकित चौधरी, दिलीप और अभिषेक शर्मा, पूर्वी चंपारण के संजय कुमार, बलिया के राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें