सोनौली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास मंगलवार को एक अपहृत किशोरी को खोज करके अपहर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बॉबी देवल को न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, थाना सोनौली में अपहृत किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी बॉबी देवल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।