फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लूट की घटना में पुलिस के हाथ खाली, सीमावर्ती जनपदों में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए नौ टीमें गठित , सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर युवक को गोली मारकर हुई थी दो लाख रुपये की लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर स्थित जंगल में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूटने के मामले ने पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। घटना के बाद से ही पुलिस की नौ टीमें लगा दी गईं हैं। आरोपियों की तलाश में सीमावर्ती जिलों में भी पुलिस व स्वाट टीम दबिश डाल रही है। एसपी डॉ. कौस्तूभ लगातार अपडेट ले रहे हैं। पुलिस विष्णुमंदिर के आस पास की दुकानों पर सीसीटीवी खंगालती रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अभिमन्यु यादव अपने साथी रामआशीष साहनी के साथ मंगलवार की सुबह गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। फरेंदा बृजमनगंज जंगल मे पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली अभिमन्यु के जांघ मेें लगी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती में छापा डालकर पता लगाने की कोशिश में टीम जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पुलिस की नौ टीमें घटना के पर्दाफाश के लिए लगी हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें