फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने जमा कराया धमकी देने वाले आरोपी का राइफल

Tue, 24 Sep 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सक्सेना चौक के पास बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद राइफल निकालकर धमकी देने वाले का राइफल सदर कोतवाली की पुलिस ने थाने में जमा करवा लिया है। इसके अलावा धमकी देने वाले व्यक्ति का चालान 151 के तहत किया है। कार को सीज करते हुए चालक के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को देर शाम नगर के सक्सेना चौक पर एक कार सवार ने बाइक को ठोकर मार दिया जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये थे। कार भी रफ्तार की अधिकता के कारण डिवाइडर से टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद जब लोगों ने वाहन को घेर लिया तो सवार व्यक्ति ने राइफल निकालकर गोली धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा व सवार सहित कार थाने ले गई। पूछताछ के बाद सदर कोतवाली की पुलिस ने सर्वप्रथम राइफल का लाइसेंस जांचने के बाद उसे जमा करा लिया। कार को सीज करते हुए कार में सवार अग्निवेश व पवन का चालान 151 के तहत किया। कार चालक नन्हे परदेसी उर्फ पवन मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ के बाद सोमवार को आवश्यक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें