फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लुटेरों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Sun, 28 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के गोपाल नगर में गन्ने के खोइया व्यापारी से हुई साढ़े पांच लाख रुपये के लूट की घटना में शनिवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। बिहार, यूपी, नेपाल में पुलिस टीमें बनी हुई हैं। फिर भी सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिसवा के गोपालनगर तिराहे पर गन्ने के खोइया के व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों का हुलिया सीसीटीवी में कैद है। इसके बावजूद पुलिस उन तक पहुंच नहीं पा रही है। अब पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए पोस्टर जारी किया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। जगह-जगह जांच टीमें अपना काम कर रही हैं। जब तक सफलता हाथ नहीं लग जाती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें