फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरुष मित्र के साथ दिल्ली जा रही महिला को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 24 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल कपिलवस्तु की विवाहिता दूसरे युवक के साथ दिल्ली जा रही थी। इसकी शिकायत विवाहिता के पति ने की। इस पर नेपाल शांतिपूर्ण पुर्नस्थापना गृह संस्था और सोनौली पुलिस की मदद से बस से दोनों को पकड़ लिया गया। शुक्रवार दोपहर सूचना मिलने के बाद नेपाल बेलहिया सीमा पर संस्था के लोगों ने निगरानी शुरू कर दी। काफी देर तक नहीं मिलने के बाद संस्था के लोगों ने सोनौली पुलिस को सूचना दी। सोनौली कस्बे के बस डिपो और दिल्ली जाने वाली बसों में तलाश शुरू कर दी। इस दौरान फोटो के आधार पर सोनौली कस्बे में बस में महिला को पकड़ा गया। वह अपने पुरुष मित्र के साथ दिल्ली जाने वाली बस में बैठी थी। सोनौली चौकी प्रभारी बृजभान यादव के अनुसार, संस्था की शिकायत पर महिला और पुरुष मित्र को पकड़कर संस्था सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें