फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपहृत किशोरी को बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। क्षेत्र के एक गांव से अपहृत हुई किशोरी को रविवार की रात नौतनवा पुलिस क्षेत्र के संपतिहा चौराहा से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर पनियरा थाना क्षेत्र के एक युवक पर 28 नवंबर को उनकी नाबालिग नातिन को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस एक नामित युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। रविवार की रात किशोरी संपतिहा चौराहे से बरामद हो गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें