नौतनवा। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर बीते शुक्रवार रात मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित दो लोगों को पाबंद किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी जिसमें एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार व उनके भाई बलधारी को सुरक्षा की दृष्टि से पाबंद कर दिया है। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि हरदीडाली चौराहे पर मारपीट के मामले में कृष्ण कुमार और बलधारी को धारा 151 में पाबंद किया गया है। संवाद