फरेंदा। पुरंदरपुर पुलिस टीम ने मारपीट व छेड़खानी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के एक पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानपुर देहात के मरहना थाना डेरापुर निवासी मुस्ताक पुत्र जलील के विरुद्ध पुरंदरपुर थाने में पत्र देकर लड़की के साथ मारपीट, गाली गलौज, छेड़खानी व जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी ने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का साक्ष्य पाया गया। इसके बाद प्राथमिकी में धारा में बढ़ोतरी कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।