फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 8 गांधीनगर से कुछ दिन पूर्व बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को छतरी पुल चौराहे से आरोपी को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के अनुसार कस्बा के वार्ड नंबर 8 से 24 नवबंर 2025 को घर के सामने खड़ी करके किसी वैवाहिक कार्यक्रम में चले गए थे। सुबह बाइक दरवाजे पर नहीं मिली। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी कि बुधवार को दिन में छतरी पुल चौराहे से दिन में एक बजे के करीब पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आजाद अंसारी निवासी मठिया,थाना तुर्कपटटी कुशीनगर बताया। उसके पास से फरेंदा कस्बे में हुई चोरी की बाइक बरामद हुई।