फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट करने के आरोपी जीजा को पुलिस ने किया पाबंद

Wed, 24 Apr 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। पुलिस ने साले से मारपीट करने के मामले में आरोपी को पाबंद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी निवासी अनुराग अग्रहरि अपनी ससुराल सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही के गए थे। पत्नी के साथ कहासुनी करते हुए मारने पीटने लगे, तभी रामदास बहन के साथ मारपीट में बीच बचाव करने लगा। तभी जीजा ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया, जिसमें कई जगह कटने के निशान हैं। आरोपी अनुराग अग्रहरि को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है, लेकिन पत्नी व साले इसलिए कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने आरोपी अनुराग अग्रहरि को पाबंद किया है। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मारपीट के मामले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के बभनी निवासी अनुराग अग्रहरि को पाबंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें