मिठौरा। थाना क्षेत्र सिंदुरिया की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कसमरिया निवासी एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए कसमरिया निवासी नक्षत्र (52) पुत्र भुल्लर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।