फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ नहर के पास पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की आठ बाइकें बरामद कीं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम उद्योग चौराहा पर जांच में जुटी थी। इस बीच बाइक चोरी करने वालों के बारे में सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस ने गबडुआ नहर पुल के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवा दूबे निवासी बरगदवा माधोपुर थाना घुघुली, जितेंद्र गिरी निवासी लखिमा थरूआ थाना कोतवाली एवं अमन मिश्रा निवासी बरवा चमइनिया, थाना घुघुली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कुल आठ बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड शिवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें