फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन कर्मियों पर हमले के आरोपियों की तलाश में छापा मार रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लकड़ी छिपा कर रखे जाने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर सोमवार की देर शाम आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें वन दरोगा बृजेश चंद राव के साथ मारपीट करते हुए लोगों ने वर्दी भी फाड़ दी थी। इस मामले में वन रक्षक की तहरीर पर हर मंदिल खुर्द निवासी मनोज, सनोज व तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। मौके से सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। घरों पर सिर्फ महिलाएं व बच्चे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह से लगी हुई है, शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरमंदिर खुर्द में वन विभाग को सूचना मिली कि जंगल की लकड़ी काट कर रखी हुई है। जांच में एक बोटा साखू बरामद हुआ। आरोप है कि वन विभाग की टीम टार्च की रोशनी में लकड़ी की माप कर रही थी। उसी दौरान मनोज व सनोज तथा उनके घर की औरतों ने ईंट पत्थर से उन पर हमला कर दिया। इसमें वन दरोगा को चोटें आईं। आरोपियों ने वन दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी थी। वन विभाग के अन्य कर्मचारी पहुंचे तो लोगों ने सरिया व ईंट-पत्थर लेकर उन्हें भी दौड़ा लिया। किसी प्रकार जान बचाकर भागे वन कर्मियों ने इससकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें