महराजगंज। नगर पंचायत चौक सभागार में सोमवार को तीन पोखरियों की नीलामी प्रक्रिया 90.59 लाख रुपये में पूरी हुई। एक पोखरी की बोली 8.50 लाख रुपये से शुरू होकर 85.03 लाख रुपये तक पहुंची। इस पोखरी को विजय कुमार साहनी ने प्राप्त किया। सोमवार को नगर पंचायत चौक सभागार में संगीता देवी की अध्यक्षता व ईओ ओमप्रकाश की अगुवाई में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई।