फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नववर्ष पर भारतीयों से गुलजार होगा पोखर-लुंबिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर भारतीयों से गुलजार होगा पोखर-लुंबिनी
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग, बंजी जंप, स्काइ ड्राइविंग, स्कूबा ड्राइविंग की है व्यवस्था
महराजगंज। नेपाल पर्यटन उद्योग के लिए भारतीय पर्यटक इस बार संजीवनी बन गए हैं। इस वर्ष नेपाल ट्रेवेल्स और होटल एसोसिएशन भारतीय पर्यटकों को विशेष त्योहार के माध्यम से आकर्षित कर रहे हैं। पोखरा में पैराग्लाइडिंग, बंजी जंप, स्काइ ड्राइविंग, स्कूबा ड्राइविंग, झरना रैपलिंग, जलप्रपात, ट्रैकिंग आदि की व्यवस्था है।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में नव वर्ष के स्वागत के लिए महोत्सव मनाया जा रहा है। लुंबिनी और बुटवल में खाना महोत्सव को लेकर होटल व्यवसायी संघ उत्साहित है। लुंबिनी के बुद्ध ग्राम में भगवान बुद्ध के जीवन परिचय दिखाने का व्यवस्था किया गया है। पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां की गई है। भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल का प्रमुख पर्यटन शहर पोखरा हाई मास्ट और स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाने लगा है।
विज्ञापन

पोखरा महानगर पालिका और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के सहयोग से पोखरा के 23 मुख्य चौराहों पर 16 मीटर ऊंचे खंभों पर 23 हाई मास्ट लाइटें लगी हैं। पोखरा महानगर पालिका प्रमुख धनराज आचार्य व प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक कुलमन घीसिंग ने बताया कि पोखरा पर्यटन की तरफ से पर्यटकों के सुरक्षा से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है।
----------------
होटल व लाज की एडवांस बुकिंग
नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि न्यू ईयर मनाने के लिए नेपाल में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। अभी से पोखरा, काठमांडू, चितवन में होटल लाज की एडवांस में बुक किए जा रहे हैं। इस बार न्यू ईयर को नेपाल में महोत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
20 लाख भारतीय पर्यटकों के आने का अनुमान
रूपनदेही सिद्धार्थ होटल संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि 20 लाख भारतीय पर्यटकों के नेपाल आने का अनुमान है। नए साल में होटल और रेस्टोरेंट में छूट दिया जाएगा। भारतीय व्यंजनों की संख्या अधिक रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लुंबिनी, चितवन, पोखरा, काठमांडू में ज्यादा संख्या में भारतीय पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें