महराजगंज। मौसम के उतार चढ़ाव का असर जिला अस्पताल में दिखाई दे रहा है। सर्दी जुकाम के निमोनिया, के मरीज पहुंच रहे है। गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। संक्रामक रोग वार्ड में कुल 12 बच्चे भर्ती थे। इसमें 4 निमोनिया के बच्चे शामिल थे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. विशाल चौधरी ने बताया कि ठंड से बच्चों का बचाव जरूरी है। इस समय बच्चों में वायरल के साथ ही निमोनिया की परेशानी हो रही है। प्रतिदिन ओपीडी में 20 से 25 मरीज मौसम से जूड़ी बिमारी से इलाज के लिए पहुंच रहे है। सावधानी से ही इसकी सुरक्षा हो सकती है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भर्गव ने कहा कि मौसम को लेकर सभी स्टाफ, डॉक्टर को एलर्ट कर दिया गया है। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।